छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यरायपुरलोकल न्यूज़

अब दिव्यांग विवेक को मिला वाॅकर का सहारा *जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग को दिए वाॅकर*

 

*दैनिक मूक पत्रिका रायपुर* – मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाॅकर भेंट किया। वाॅकर पाकर विवेक अब चलने-फिरने लगे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है। विवेक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने वाॅकर प्रदाय किया हैं, इससे अब मुझे चलने में और अपना काम करने में परेशानी नहीं होगी। रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी विवेक शर्मा एक दुर्घटना में एक पैर खो दिए। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। गुरूवार को जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वाॅकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वाॅकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वाॅकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!