*भाजपा 2024 सदस्यता अभियान की बैठक सतनाम भवन नवागढ़ में सम्पन्न*
*बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक हुए शामिल, कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन*

*दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा/नवागढ़ -* सोमवार को नवागढ़ विधानसभा मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ की क्षेत्रीय विधायक ,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में बैठक आहुत की गई । सदस्यता अभियान बैठक में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओ से चल रहे सदस्यता अभियान के सम्बंध में जानकारी ली तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक एसी पार्टी है जो सदस्यता अभियान को पर्व के रुप मनाती है व सीधे प्रत्येक परिवार से जुड़ने का कार्य करती है। सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में जुट कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने आह्वान किया।
*भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी*
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दयाल लाल बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसको भारत में रहने वाले राष्ट्रीय विचारधारा वाले लोगो ने बनाया है जबकि देश मे सबसे अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रमुख संस्थापक इंग्लैंड में जन्मे ए.ओ. ह्यूम थे। आगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देशभक्तों की आवश्यकता है तथा मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल में भारत को परम वैभव पर ले जाने के अनेक कार्य हुए है। भाजपा का मिशन राष्ट्र सेवा से जुड़ा है जो एक विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है।