आईजीपी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव में मुख्यमंत्री के नवागढ में प्रस्तावित प्रवास के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Mookpatrika.live

दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के साथ बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 में मुख्यमंत्री के हाई स्कुल मैदान नवागढ में प्रस्तावित प्रवास के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समस्त पुलिस अधिकारियो की बैठक ली। जिसमें मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन के बेमेतरा जिले के हाई स्कुल मैदान नवागढ में राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव 2024 में प्रवास को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी के संबंध में व आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवं जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, रक्षित निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना नवागढ प्रभारी उप निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।