भाजपा ग्रामीण मंडल का चुनाव संपन्न, गजानंद साहू बनाए गए अध्यक्ष
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – बीते गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा ग्रामीण मंडल का चुनाव
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री होरीलाल सिन्हा, मण्डल चुनाव अधिकारी राजू देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ। जिसमें निवर्तमान मंडल अध्यक्ष छोटेलाल साहू के द्वारा गजानन साहू के पक्ष में प्रस्ताव रखा जिस पर डेरहा राम देवांगन ग्रामीण मंडल महामंत्री के द्वारा समर्थन किया और सर्व सम्मति से भाजपा ग्रामीण मंडल चुनाव अधिकारी राजू देवांगन ने गजानंद साहू को भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की अधिकारीक घोषणा की एवं सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किए।
जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल साहू, छत्रकुमार देवांगन जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा बेमेतरा,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रेवा राम निषाद, कृष्णा वैष्णव, सेवा सहकारी समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रबल सिंह ठाकुर, लव साहू, मोहन वर्मा, रामकुमार निषाद, भागीरथी साहू ,शहर मण्डल महामंत्री युगल देवांगन, संतोष वर्मा , तोप सिंह टंडन, ओमकार साहू, सहित भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे