गुरु खुशवंत साहेब: आरंग विधानसभा के विकास पुरुष आरंग विधानसभा को पुनः विकास की नई सौगात
₹41.75 करोड़ की विकास परियोजनाओं से आरंग का नया अध्याय सड़क निर्माण से पुल निर्माण तक: आरंग में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
![](https://mookpatrika.live/wp-content/uploads/2024/12/Screenshot_2024-12-21-01-48-06-54_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-780x470.jpg)
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवँ विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास
गुरु खुशवंत साहेब: जनता के सहयोग से आरंग का सर्वांगीण विकास।
दैनिक मूक पत्रिका आरंग – विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब की अथक मेहनत और प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र को ₹41 करोड़ 75 लाख 94 हजार की विकास परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, एनआरडीए और अधोसंरचना मद से विभिन्न कार्यों की स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत ₹37.75 करोड़ में शामिल हैं: जिसमे संडी से नारा तक सड़क निर्माण (2.50 किमी): ₹474.30 लाख, कोसरंगी से फरहदा मार्ग (2.00 किमी): ₹1819.78 लाख ,बोरिद से चंडी मंदिर पहुँच मार्ग (1.20 किमी): ₹154.03 लाख, उमरिया से परसदा पहुँच मार्ग (1.50 किमी): ₹154.03 लाख, तांदुल पौता मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण (3.00 किमी): ₹270.65 लाख,परसवानी में ढोड़की नाला पर पुलिया निर्माण: ₹260.80 लाख, घुमराभाठा से आरंग मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण (2.50 किमी): ₹641.41 लाख। इसके अतिरिक्त, एनआरडीए से ₹3.94 करोड़ और अधोसंरचना मद से ₹1 करोड़ की स्वीकृति भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई है।गुरु खुशवंत साहेब ने इस स्वीकृति पर कहा कि “आरंग विधानसभा के विकास के लिए मेरा सपना है कि हर गांव और हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ सर्वांगीण विकास हो। मैं आरंग की जनता के भरोसे और सहयोग से इसे साकार करूंगा।”