छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यरायपुरलोकल न्यूज़

मातृशक्ति एवं युवा शक्ति पार्टी के सबसे बड़े आधार स्तंभ : रत्नावली कौशल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से की भेंट, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई दोनों नेताओं की चर्चा

दैनिक मूक पत्रिका रायपुर – भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव से भेंट की भाजपा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने सदस्यता अभियान में भाजपा के रिकॉर्ड सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन और प्रभावशाली नेतृत्व में हमें यह कामयाबी मिली है। इसके लिए हम आपके आभारी हैं। आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों का भी व्यापक प्रभाव जन मानस पर पड़ा है। पूरा राज्य भाजपामय होता जा रहा है। रत्नावली ने किरण सिंह देव को बताया कि मुंगेली जिले के भी सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान में कड़ी मेहनत कर बड़े पैमाने पर सदस्य बनाए हैं। रत्नावली कौशल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और आपकी कर्मशीलता से हमारी पार्टी राज्य में बड़े अच्छे से प्रतिष्ठित हो चुकी है और हमारे युवा साथी इस वट वृक्ष की जड़ों को सींच कर और भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। युवाओं में अपार उत्साह है और वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं। रत्नावली कौशल ने शासन के निगम, मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने का आग्रह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से किया। किरण देव ने रत्नावली कौशल की बातचीत की शैली और उत्कृष्ट वक्तृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि बॉडीज में महिलाओं और युवाओं को मौका देने बाबत वे मुख्यमंत्री से जरूर सलाह मशविरा करेंगे।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!