महतारी वंदन सम्मान समारोह सह कुर्सी दौड़ का आयोजन
महिलाओं ने किया विष्णु की पाती का वाचन किया
महिलायें बोली विष्णु की पाती से मिली जानकारी महतारी वंदन योजना राशि का किस तरह महिलाएं कर रही सही उपयोग
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा के अंतर्गत नगर पंचायत देवकर में सेक्टर स्तरीय महतारी वंदन सम्मान समारोह सह कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत देवकर के पार्षदगण, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को शाल, श्रीफल और गुलाल से सम्मानित किया गया। गर्भवती माताओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार संपन्न किए गए। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और रस्सी खींचने जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।*
कार्यक्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री की पाती का वाचन किया गया और उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत हेतु सभी को शपथ दिलाई गई।
* बीते13 दिसंबर को मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में अपनी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कॉर्ड भी जारी किया। साथ ही मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ का विमोचन किया। विष्णु की पाती के तहत प्रदेश के किसानों, मजदूरों और महिलाओं के नाम सीएम ने सन्देश भेजा है। इसी विष्णु की पाती का महिलाओं ने वाचन किया । मौजूद महिलाओं ने विष्णु की पाती के वाचन के बाद कहा कि उन्हें इससे पता चला कि वंदन राशि से महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही अनेक माताओं-बहनों ने इस राशि से स्वयं का व्यवसाय भी शुरू किया है। जो माताएं-बहनें अपने व्यवसाय को बढ़ाने चाहती हैं या नया व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उन्हें महतारी शक्ति ऋण योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपए तक ऋण भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही यह मालूम चला कि सारंगढ़ क्षेत्र के ‘दानसरा’ गांव की माताएं-बहनें तो इस राशि से रामलला का सुंदर मंदिर बना रही है। यह सब प्रसन्नता की बात है । कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के कारणों, उसके दुष्परिणामों और कुपोषण दर में कमी लाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने इस अवसर पर स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम की सफलता में सभी पार्षदगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में एक प्रभावशाली कदम सिद्ध हुआ।