छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यरायपुरलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप…रायपुर में कैसा रहेगा मौसम? जानिए Top 0.1%

mookpatrika.live

दैनिक मूक पत्रिका – रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम है। सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। मैनपाट में कोहरा छाया है। यहां रात का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संंभावना नहीं है। उसके बाद सोमवार से रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले दो-तीन दिन सर्दी पड़ने के बाद अब अगले एक-दो दिन ठंड से राहत रहेगी।

शुक्रवार को प्रदेश में अच्छी ठंड रही। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से कम रहा। उत्तरी इलाके में शीतलहर जैसे हालात रहे। अंबिकापुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। पेंड्रा रोड में भी काफी ठंड रही। यहां पारा 7.6 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 2.6 कम था। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर समेत कुछ जिलों में दिन का पारा अभी भी 30 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। वहीं रात का पारा 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। रायपुर में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C और 13°C के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मैदानी इलाकों दुर्ग संभाग सबसे ठंडा है। शुक्रवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। तकनीकी रूप से दुर्ग जिले में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से इसमें थोड़ा बदलाव आने की संभावना है। यह स्थानीय प्रभाव के कारण हो रहा है। रविवार से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ बनने लगेगा। इस सिस्टम के कारण हवा की दिशा उत्तरी होगी। तापमान में कमी आने के साथ ठंड बढ़ने लगेगी।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!