छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशबेमेतरा /कवर्धाराज्यरायपुरलोकल न्यूज़

अटल विश्वास पक्का इरादा मोदी की गारंटी विकास का वादा अब ना सहेंगे बदल के रहेंगे:_ विजय सिन्हा प्रत्याशी भाजपा

बदलाव की आँधी आई है, अब नए सवेरे लाएंगे, नगर का हर कोना चमकाएंगे, विकास की ज्योत जलाएंगे

 

दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – 11 फरवरी 2025 को होने वाले नगरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 2,5,17 और 18 में चुनाव संचालन कार्यालय का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र शर्मा एवं भाजपा परिवार के समर्पित साथियों समेत वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विजय सिन्हा भाजपा प्रत्याशी नगर पालिका ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र मात्र घोषणा नहीं एक दस्तावेज है समृद्धि और नगर विकास का।मै आपको मुख्य बिंदुओं पर ध्यान आकर्षण कराऊंगा मतदान विकास की सोच पर करें। कांग्रेस को वोट देना अपना अस्तित्व मिटाना है,क्योंकि बेमेतरा नगर में विकास की गंगा बहाना है।कांग्रेस विकास के नाम पर जीरो है उसके राजनीतिक ड्रामे में ना कोई हीरो है।लेकिन आपके पास विजय सिन्हा है विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़िया सुशासन है,मोदी की राष्ट्रीय गारंटी है।आपके पास हिंदुत्ववादी राष्ट्रीयता है।


आपका दुलरवा विधायक दीपेश साहू ने प्रेस भेंट वार्ता में भाजपा पालिका घोषणा पत्र रखा उसमें जो हमें जनहित में काम करना है। इरादे है संकल्प है घोषणा है उसमें मोदी की गारंटी का मुहर है। मुहर है आपके विकास, आपकी सुरक्षा, आपके खुशहाल जीवन का।मैं घोषणा पत्र के चंद बिंदुओ पर कहना चाहूंगा कि प्रधामनंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक घरों का विस्तार।नगर पालिका को सुंदर और मजबूती देने बिजली बिल और समेकित कर के साथ भवन निर्माण। नगरीय सेवाओं में सुधार भाजपा सरकार तुंहर द्वार ।प्रत्याशी विजय सिन्हा ने बताया नागरिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम स्वास्थ्य सेवा सिकल सेल एनीमिया मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र
नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल और सरल बनाने ‘ हर ज़ोन में एकीकृत सेवा केंद्र माय सिटी ऐप लॉन्च जिसमें सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सशक्त महिला सशक्त भारत
महिला के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों पर 25% विशेष छूट संपत्ति कर समय पर चुकाने वाले नागरिकों को 10% की विशेष छूट । यहीं कांग्रेस ने संपत्ति कर आधा का ढोंग रचते गरीबों पर कर का बोझ बढ़ाया था।
महिलाओं और छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन। बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स में बढ़ोतरी।
महतारी वंदन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) लाभार्थियों को ₹2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण,जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
रोजगार और शिक्षा का विस्तार युवा शक्ति का आधार
यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा(MAINS) उत्तीर्ण करने वालों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि ‘महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना ।राज्यभर में रोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स की स्थापना ।विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा।
स्ट्रीट वेंडर्स और व्यापारिक केंद्रों का विकास ₹30,000 तक की वित्तीय सहायता स्मार्ट वेंडिंग जोन फूड स्ट्रीट्स सड़क व्यापार को प्रोत्साहित करने समुचित नीति। प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय का विस्तार। न्यायसंगत कर प्रणाली रहेगा आधार।
प्रत्याशी विजय सिन्हा ने मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डे के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा भाजपा का मूल मंत्र है कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधा और विकास पहुंचाना। आप ध्यान दें कांग्रेस ने अपने शासन में नगर निगमों को ‘ ATM’ बना दिया था, जहां टैक्स और शुल्क तो वसूले जाते थे, लेकिन बदले में जनता को कोई सुविधा नहीं मिलती थी। संपत्ति कर, जल कर, और अन्य शुल्कों के नाम पर कांग्रेस ने खुली लूट की
पारदर्शिता और जनभागीदारी हमारी पहली पहल और महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता।
विजय सिन्हा नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी ने कहा भाजपा का वादा है विकास का इरादा है बेमेतरा में नागरिक सुविधाओं को ध्यान रख कर ही कार्य करेंगे।शुद्ध
पेयजल आपूर्ति ‘नल से जल’ योजना को सुदृढ़ करेंगे, नए वॉटर टैंक का निर्माण पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरुद्धार । शहरी स्वच्छता को बढ़ाने प्रत्येक घर में कचरा बाल्टी रख स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग करेंगे। तालाबों की सफाई और जल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें एस.टी.पी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोड़ा जाएगा।
विजय सिन्हा ने आगे कहा घोषणा पत्र को ध्यान रखकर हमें अपना वादा निभाने अपना कीमती मत कमल के बटन पर जीत के आशीर्वाद स्वरूप दबाएं।घोषणा पत्र के प्रतियां भाजपा पार्षद प्रत्याशी से प्रति प्राप्त कर सकते हैं। *मतदान केवल राजनीतिक वोट का मुद्दा नहीं है सामूहिक विकास का मुद्दा है। प्रत्याशीयो ने बीते गुरुवार के अपना प्रचार अभियान वार्ड 19,20,21 में जारी रखा।आज के प्रचार में वार्ड 19 श्री मति गायत्री देवांगन वार्ड 20 अशोक शर्मा वार्ड 21 में लक्की साहू साथ में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू संचालक हर्षवर्धन तिवारी राजेश शर्मा अमरीका निर्मलकर राकेशमोहन शर्मा मनोज मिश्रा विनय साहू संदीप यादव किशोर गुप्ता लोकेश सिंहा नयन साहू महेश्वर साहू हिरेंद्र घृतलहरे धर्मेंद्र साहू सावित्री रजक प्रमिला साहू समुदा कुमारी कांति साहू रमाबाई साहू किरण साहू सविता साहू संतोषी साहू भारती साहू ताराबाई साहू वाटिका साहू वर्षा रजक श्यामा साहू का सहयोग रहा।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!