साय सरकार ने किसानों को धान की अंतर राशि का एकमुश्त किया भुगतान

दैनिक मूक पत्रिका देवकर – विनीता अग्रवाल ने कहा हमारी सरकार ने किया वादा निभाया. प्रदेश में धान खरीदी संपन्न होने के एक सप्ताह के अंदर किसानों को अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है।इस पर पंरपोडी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री विनीता अग्रवाल दीदी ने कहा कि किसानों की प्रगति और खुशहाली ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुश्री विनीता अग्रवाल ने कहा कि कि प्रदेश के अन्नदाताओं से हमारी सरकार ने धान खरीदी संपन्न होने के पच्श्रात अंतर की राशि का भुगतान का जो वादा किया था . उसे पूरा करते हुए इस वर्ष धान बेचने वाले कुल 25.49लाख किसानों के खातों में लगभग 12 हजार करोड़ की राशि का एकमुश्त भुगतान कर दिया गया है।हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों का धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल और प्रति एक एकड़ 21 कि्वंटल खरीदी की जा रही है।इसके किसान समृद्ध हो रहे हैं।