विधायक दीपेश साहू ने नगर पालिका बेमेतरा के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क*
भाजपा प्रत्यासियो के पक्ष में माँगा समर्थन

नगर वासियों से 21 वार्डो में कमल खिलाने का किया अपील
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू नगर पालिका बेमेतरा के अध्यक्ष प्रत्यासी विजय सिन्हा और पार्षद प्रत्याशियों के साथ वार्ड क्रमांक 02 के प्रत्यासी पुष्पा दुर्गा साहू ,वार्ड 05 के प्रत्यासी दीनानाथ साहू, वार्ड 08 के प्रत्यासी चांदनी रोशन दत्ता, पंजाबी पारा, वार्ड 09 के प्रत्यासी शिल्पा बघेल, वार्ड 11 के प्रत्यासी विकाश तम्बोली, वार्ड 14 प्रत्यासी भानूराम साहू, वार्ड 17 के प्रत्यासी गौरव साहू वार्ड 18 के प्रत्यासी आकिब मलकानी, वार्ड 20 प्रत्यासी अशोक शर्मा, वार्ड 21 लक्की साहू, सदर रोड़ बाजार पारा में भाजपा प्रत्यासियो के समर्थन में जनसंपर्क किया और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान दीपेशसाहू ने वार्डवासियों से 11 फ़रवरी को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की एवं जनसंवाद किया।
इस अवसर पर दीपेश साहू ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में बेमेतरा नगर को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। अधोसंरचना विकास के लिए कई करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के साथ ही नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग मीठा पानी की समस्या का भी समाधान का कार्य भी भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। कुछ ही माह में मीठा जल सभी नगरवासियों के घर पहुंच जायेगा l अब हमें 11 फ़रवरी को होने वाले चुनाव में बेमेतरा नगर पालिका में तीन गुनी रफ़्तार से विकास करने के लिए ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाना है, इसके लिए हमें विश्वास है कि सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे। पिछले एक वर्ष में प्रदेश की महिलाओ को महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी, दो वर्ष के बकाया धान बोनस, अधोसंरचना विकास,सड़क निर्माण को लेकर जनता में एक नया विश्वास जागा है।उन्होंने आगे कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा जताया उसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निभाया है। जनहित की योजनाओं को धरातल पर लाकर जनता को सीधे उसका लाभ दिलाया है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को मिटाने का कम भाजपा के सुशासन में हुआ है।
अब बेमेतरा नगरवासियों के पास एक और अवसर है कि वो बेमेतरा नगर के सर्वंगीण विकास के लिए अपने मताधिकार से बेमेतरा की समृद्धि के लिए भाजपा के विकास पथ पर अग्रसर होंगे। पिछले 1 वर्ष में हमने जो काम किया है वही हमारी पहचान है, लेकिन कांग्रेस ने केवल गरीबों, व्यापारियों, किसानों और महिलाओं के विश्वास को तोड़ा है। बेमेतरा नगर में छात्राओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी, नालंदा परिषर के तर्ज पर भव्य लाइब्रेरी की स्थापना जल्द होंगी, केंद्रीय विद्यालय की सौगात, जनता के समर्थन से नगर पालिका बेमेतरा में भाजपा की जीत के साथ ही इन सभी विकास कार्यों को और गति मिलेगी। हमारा लक्ष्य बेमेतरा शहर को एक विकसित और मॉडर्न शहर के रूप में विकसित करने का है। सुविधाओं का विस्तार करना, युवाओं और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर, किसानों को उनका अधिकार दिलाना, महिलाओं का सशक्तिकरण करने के साथ ही अधोसंरचना विकास हमारी प्राथमिकताएं हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता भाजपा के सुशासन और विकासवादी नीतियों पर अपने विश्वास की मुहर लगाकर केवल बेमेतरा विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएगी। प्रदेश महामंत्री अवधेश सिँह चंदेल, हर्ष वर्धन तिवारी,अध्यक्षप्रत्यासी विजय सिन्हा, पार्षद प्रत्यासी पुष्पा दुर्गा साहू, गौरव साहू, आकिब मलकानी, अशोक शर्मा, लक्की साहू, चांदनी रोशन दत्ता, विकाश तम्बोली, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू ,निशा चौबे, धर्मेंद्र साहू, सुरेश पटेल, राकेश मोहन शर्मा, राजेश दीवान ,संचालक प्रवीण नीलू राजपूत, योगेश वर्मा, बंटी चाचा, केशव साहू, नरेश साहू, रोहित साहू, रविंद्र छाबड़ा, श्याम सलूजा, ओमप्रकाश सलूजा, मिंटू सलूजा, हरजीत हुर्रा, मुकेश दुबे, शिव बॉकस यादव, डॉ भुनेश्वर साहू ,गंगाराम साहू, राजीव तम्बोली सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता नगरवासी उपस्थित रहे