हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर बेमेतरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन
बौद्धिक कार्यक्रम में संघ की दस बड़ी उपलब्धियों का वर्णन

दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा– चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नववर्ष के स्वागत में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया। विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के स्वयंसेवकों ने बेमेतरा नगर के विभिन्न मार्गों से घोष वाद्य की मधुर ध्वनि के साथ संचलन किया, जिसे देखने के लिए नगरवासी उत्साहित दिखे। इस दौरान परम पवित्र भगवा ध्वज पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर अपना सम्मान प्रकट किया। संचलन का समापन बेसिक मैदान में हुआ, जहां स्वयंसेवकों और नागरिकों ने एकत्र होकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख माननीय रमेश वर्मा जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने शताब्दी वर्ष के संदर्भ में परम पूज्य सरसंघचालक जी के समाज में “पंच परिवर्तन” के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है, जिसमें राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण और सेवा भावना प्रमुख हैं।
वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश पटेल, डायरेक्टर समाधान कॉलेज, ने संघ के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारतवर्ष के 80,000 से अधिक स्थानों पर संघ की शाखाएं संचालित हो रही हैं और 1.50 लाख से अधिक सेवा कार्य स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।डॉ. पटेल ने संघ की 10 बड़ी उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। पहला, प्रतिदिन शाखाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और चरित्र निर्माण का कार्य। दूसरा, आपदा के समय स्वयंसेवकों की तत्परता से राहत और सेवा। तीसरा, 20,000 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के जरिए 30 लाख से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा और नैतिकता का पाठ। चौथा, स्वतंत्रता संग्राम में संघ का योगदान। पांचवां, सामाजिक समरसता के लिए छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ अभियान। छठा, सनातन संस्कृति का संरक्षण। सातवां, संगठनात्मक विस्तार। आठवां, पर्यावरण संरक्षण। नौवां, राष्ट्रीय जागरण।
दसवां, अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और सेवा। ये उपलब्धियां संघ के समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।कार्यक्रम की शुरुआत में स्वयंसेवकों ने संघ के आद्य सरसंघचालक को प्रणाम किया, जो प्रत्येक वर्ष की परंपरा है। इस अवसर पर विभाग संघचालक डॉ. कमलेश निषाद, जिला कार्यवाह गंगाधर यादव, विभाग प्रचार प्रमुख बोधी राम निषाद, विभाग पर्यावरण संयोजक डॉ. नूतन साहू सहित नीलेश साहू, नितेश साहू, बृजेश शर्मा, मेघनाथ यादव, राजेश यादव, मनोज यदु, धनाजी लाल निषाद, लीलाधर पाटिल, डॉ. लालाराम साहू, संजय वर्मा, लीला राम साहू, नेतू साहू, प्रवीण साहू, संतोष खुराना, मुकेश देवांगन, राजू देवांगन, रेवा राम निषाद, योगेश शर्मा, ललित साहू, तामेश्वर साहू जैसे प्रमुख स्वयंसेवक और सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल नववर्ष के स्वागत का प्रतीक बना, बल्कि संघ के सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में भी सफल रहा। नगरवासियों ने इस संचलन को देखकर गर्व और उत्साह का अनुभव किया।