छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़बेमेतरा /कवर्धाराज्यलोकल न्यूज़
कलेक्टर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी
mookpatrika.live

दैनिक मूक पत्रिका – Bemetara. बेमेतरा। किसानों की मदद के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू। यह अभियान आज 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर से चार विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत चार प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल, उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना, उप संचालक पशु चिकित्सा, भगत, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उप संचालक कृषि ने बताया कि ये रथ जिले के चारों विकास खंडों के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ जुड़े विभाग पशुपालन,उद्यानिकी और मत्स्य पालन आदि की योजनाओं का भी प्रचार किया जाएगा। चिन्हांकित कलस्टर 78 ग्राम में कृषि वैज्ञानिक किसानों से संवाद करेंगे।