छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यरायपुरलोकल न्यूज़

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक

mookpatrika.live

दैनिक मूक पत्रिका – रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल सिंह के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने शोक जताया है, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर छत्रपाल सिंह का सोमवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. छत्रपाल सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ. छत्रपाल सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुलंदशहर स्थित आवास पर लाया गया जहां अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बिगराऊ में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव बिगराऊ के मूल निवासी डॉक्टर छत्रपाल सिंह फिलहाल बुलंदशहर नगर टीचर्स कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। डॉ. छत्रपाल सिंह बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा से चार बार सांसद और उड़ीसा से राज्यसभा सदस्य और स्याना विधानसभा सीट से विधायक और लोकतंत्र सेनानी भी रहे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में डॉ. छत्रपाल सिंह राज्यमंत्री रहे थे।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!