बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा से मिले पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा
जिले में शांति पूर्ण चुनाव संपादन पर दी बधाई और नगर में पानी समस्या से अवगत कराया

दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – विजय सिन्हा ने कलेक्टर बेमेतरा रणवीर शर्मा से मुलाकात कर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते कहा कि चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनते है।चुनाव के द्वारा ही क्षेत्रीय एवं स्थानीय निकायों के लिये भी व्यक्तियों का चुनाव होता है।चुनाव लोकतंत्र का एक महापर्व है। चुनाव में कलेक्टर की भूमिका ज़िला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और रिटर्निंग ऑफ़िसर (आरओ) के तौर पर होती है।जिसमें हमारे ज़िले के कलेक्टर रणवीर शर्मा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करा अपनी जिम्मेदारी का अच्छा निर्वहन किया है। इसके लिए बेमेतरा कलेक्टर और उनकी प्रशासनिक टीम धन्यवाद के पात्र है ।मै अपनी तरफ से उन्हें बधाई देता हूं।
विजय सिन्हा ने आगे बताया कि अभी मै नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुआ हूं,शपथ ग्रहण भी नहीं लिया हूं।मेरे सामने नगर में गंभीर जल की समस्या सामने आ गई है। दैनिक जीवन में जल अति आवश्यक संसाधन है।पिछली बार कांग्रेस में भ्रष्टाचार इस कदर हुआ कि जहां 400 फीट होना था वहां 250 फीट कराया गया है।
इस संबंध में मैने कलेक्टर महोदय से मिलकर सारी वस्तुस्थिति से अवगत करा निवेदन किया कि, जल की गंभीर समस्या से निजात दिलाने प्रशासन का पूरा सहयोग प्रदान करें।जिससे नगर में पानी की किल्लत दूर हो सके।