शिव ही संसार के देवता है जहां शिव है वहीं शक्ति है
"शिव कृपा और स्वच्छता की प्रेरणा मेरी शक्ति - विजय सिन्हा

दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – नगर में बीते बुधवार को शिवरात्रि पर्व का धूम रहा,नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा जगह जगह रुद्राभिषेक पूजन आरती कार्यक्रम में शामिल हुआ। कोबिया भंडारा भद्रकाली मंदिर श्री राम मंदिर शिव मंदिर पिकरी वार्ड न 3 और सलधा जाकर भगवान के भजन पूजन किया।शिवरात्री के पवन पर्व में आज सिघौरी में स्वच्छता दीदियों द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस में सम्मिलित होकर नगरवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। इस पुनीत अवसर पर नगर के श्रद्धालुओं से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वच्छता एवं आध्यात्मिकता के इस संगम को नमन किया।
सिन्हा ने हर हर महादेव के जयकारा के साथ कहा धर्म और स्वच्छता दोनों ही हमारे समाज की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत सुदृढ़ होती है, बल्कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ती है।पूजन भजन “हर घर स्वच्छ, हर मन पवित्र—यही है शिव का आशीर्वाद! पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है।अपना देश भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है|
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा मैं खुद धर्म अध्यात्म और सत्संग को मानता हूं ।भगवान शिव देवाधिदेव महादेव है जो निराकार के भी प्रतीक है ।हमारे धर्म में सचराचर जीव जंतुओं के एकमात्र देवता है जो त्रिकाल है।जहां शिव है वहीं शक्ति है क्योंकि जब शव में शक्ति समाहित होती है तब वह शिव हो जाता है।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने जगह जगह जाकर श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना कर नगर के चहुंमुखी विकास और सर्वत्र खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ मां पार्वती से आशीर्वाद मांगा।
आज उनके साथ गौरव साहू अरुण राठी महेंद्र गुप्ता रोशन दत्ता नरेश साहू ललित रजक संदीप यादव सहित कार्यकर्ता और श्रद्धालु साथ रहे।