छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यरायपुरलोकल न्यूज़

ओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी

mookpatrika.live

दैनिक मूक पत्रिका – रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी। x में मंत्री चौधरी ने कहा, केंद्रीय मंत्री, हम सभी के प्रेरणाश्रोत शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। प्रभु श्रीराम जी की कृपा से आपके खुशहाल, सुयशपूर्ण, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना है। यह भी पढ़े मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी 5 मार्च को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का जन्म सिहोर जिले के जैत गांव में 5 मार्च 1959 को प्रेम सिंह चौहान और सुंदरबाई चौहान के घर हुआ। उनका परिवार मध्यमवर्गीय परिवार था। शुरू से पढ़ाई में होनहार शिवराज अपने कुशल नेतृत्व के लिए भी जाने जाते थे। शिवराज सिंह चौहान 13 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए। इसके बाद भाजपा ने 1990 में बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ाया। वे इस चुनाव को जीत कर पहली बार विधायक बन गए। 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बने। वे यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे। Also Read – पत्रकार बनाम पुलिस के बीच हुई क्रिकेट मैच, MP बृजमोहन ने लगाया शॉट साल 2006, 2008, 2013 और 2018 में बुधनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। शिवराज सिंह चौहान को वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवंबर 2005 को पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दिसंबर 2008 में दूसरी, 2013 में तीसरी बार 2013 में मुख्यमंत्री बने। हालांकि साल 2018 के चुनाव में भाजपा की हार के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन सिर्फ 15 महीने बाद 2020 में वे फिर से सत्ता पर काबिज हो गए। मध्‍य प्रदेश में सबसे ज्‍यादा बार मुख्‍यमंत्री बनने का रिकार्ड शिवराज सिंह के नाम ही है।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!