6 को अकलतरा, 8 को जांजगीर नैला तथा 9 को चांपा में होगा नगरपालिका उपाध्यक्ष का निर्वाचन…

6 को अकलतरा, 8 को जांजगीर नैला तथा 9 को चांपा में होगा नगरपालिका उपाध्यक्ष का निर्वाचन…
मूक पत्रिका/जांजगीर चांपा। जिले के नगरपालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गई है। इस घोषित तिथि के अनुसार नगरपालिका अकलतरा में 6 मार्च को, नगरपालिका जांजगीर नैला में 8 मार्च को तो वहीं नगरपालिका चांपा में 9 मार्च को चुनाव होना है।
इधर नगरपालिका पार्षदों में उपाध्यक्ष बनने की होड़ लगी हुई है। सभी नगरपालिकाओं से 3-4 नामों की चर्चा चल रही है। अब देखना होगा कि उसमें कौन किस पर भारी पड़ता है। हालांकि नगरपालिका उपाध्याय का चुनाव में जिस तरह प्रतिस्पर्धा चल रही है इससे तो ऐसा लगता है कि कहीं स्पष्ट बहुमत वाले पार्टी को ही नुकसान उठाना न पड़ जाए। और विपक्षी दलों की बल्ले बल्ले हो जाय।
बहरहाल अब उपाध्यक्ष पद का फैसला भी दूर नहीं है, और यह तो तभी पता चलेगा जब वोट डल जाएगा और गिनती होगी, क्योंकि 2019 के समय जिस तरह से क्रास वोटिंग हुआ था, यदि अभी भी उस तरह का कोई चाल चल जाता है तो फैसला कुछ और ही हो सकता है। तब तक इंतजार करते हैं 6, 8 और 9 मार्च का।