छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यरायपुरलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री निवास में श्रीमती कौशल्या देवी साय का जन्मोत्सव एवं होली मिलन समारोह: भव्य उत्सव में गूँजा संगीत, उमंग और उल्लास

 

दैनिक मूक पत्रिका रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री निवास में आज विशेष जन्मोत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जन्मदिवस के अवसर पर श्रीमती कौशल्या देवी साय को बधाई दी गई, साथ ही होली की उमंग में रंगों और फूलों के संग हर्ष और उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया। इस भव्य आयोजन में शामिल सभी बहनों ने प्रेम, सौहार्द्र और स्नेह के रंगों से होली खेली और श्रीमती कौशल्या देवी साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। श्रीमती कौशल्या देवी साय ने कहा कि होली के रंगों की तरह हम सभी के जीवन में भी स्नेह, सौहार्द्र और समर्पण का रंग बिखरा रहे, यही हमारी संस्कृति का संदेश है।

महिला मोर्चा की बहनों ने खेली फूलों की होली

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शालिनी राजपूत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक तरीके से फूलों की होली खेली। महिला मोर्चा की सदस्यों ने भजन-कीर्तन और नृत्य के माध्यम से पूरे वातावरण को बरसाना की भव्यता प्रदान कर दी। समारोह के दौरान महिलाओं ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए संगीत, भक्ति और उत्साह के संग जन्मोत्सव और होली का उत्सव मनाया।

महिला शक्ति का संगम: प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस उल्लासमय अवसर पर प्रदेश की कई प्रमुख महिला नेत्रियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शालिनी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, सुषमा खलखो, शीतल नायक, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे,बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, माया बेलचंदन, वरिष्ठ नेत्रियाँ श्रीमती विभा राव, सरला केसरिया, किरण मरकाम, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री मिनी पांडे, मीडिया प्रभारी किरण बघेल, मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडे, शीलू साहू, निशा चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन, प्रदेश एवं जिला स्तर की महिला पदाधिकारीगण उपस्थित थीं।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!