छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़पुणेमहाराष्ट्रलोकल न्यूज़

साजिश फेल हुई पति की हत्या कराने की, पत्नी फरार

mookpatrika.live

दैनिक मूक पत्रिका – पुणे। एक ओर केस सामने आया है, जहां एक महिला ने शादी से नाखुश होकर मंगेतर की हत्या की सुपारी दे दी थी। घटना महाराष्ट्र के पुणे की है। यहां एक महिला ने मंगेतर को खत्म कराने के लिए प्रेमी समेत 5 लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली थी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी महिला फरार है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहिल्यानगर जिले की रहने वाली मयूरी डांगड़े की और कर्जत तालुका के माही जलगांव के रहने वाले सागर कदम की शादी तय हो गई थी। खबरें हैं कि मयूरी इस शादी से खुश नहीं थी, क्योंकि उसे सागर पसंद नहीं था। इसके चलते उसने 1.50 लाख रुपये में सागर की हत्या की साजिश कर दी थी। पीड़ित एक होटल में खाना बनाने का काम करता है।

27 फरवरी को सागर ने मयूरी को उसके रिश्तेदार को घर छोड़ा और वापस पुणे लौट रहा था। उस दौरान जब वह शाम करीब 7.30 पर यावत के पास खामगांव पहुंचा, तो किराए के गुंडों ने उसपर हमला कर दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। सागर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 1 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। खबर है कि सागर की मंगेतर ने उसे 27 फरवरी को बुलाया और पुणे में मूवी देखने के लिए तैयार किया। इसके बाद सागर आया और मोटरसाइकिल पर महिला को लेकर निकल गया। दोनों ने मूवी देखी और सागर ने महिला को 7.30 वापस छोड़ दिया। जब वह वापस लौट रहा था, तब कार सवार 4 लोगों ने उन्हें रोका। इसके बाद लाठियों से पीटा और शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सागर ने शिकायत की है कि वहां मौजूद एक शख्स अन्य लोगों से पैर तोड़ने के लिए कहा रहा था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह शादी में न पहुंच पाए। सागर के आरोप हैं कि उन्हें 21 और 22 फरवरी को धमकीभरे कॉल आए थे। एएसआई महेश माने ने बताया, ‘गिरफ्तार किया हुआ शख्स महिला का कजिन है और उसने पूरी कहानी बताई है, जिसमें चार लोगों के नाम का खुलासा किया है। इसमें महिला का 40 वर्षीय प्रेमी भी शामिल है। वह अहिल्यानगर के श्रीगौंडा में गैरेज चलाता है। उन्हें 2 दिनों के लिए हिरासत में रखा गया है। 23 वर्षीय महिला अभी फरार है।’ उन्होंने बताया कि सागर और महिला 21 फरवरी को प्री वैडिंग फोटोशूट के लिए गए थे। उन्होंने कहा, ‘महिला गैरेज मालिक के साथ रिश्ते में थी। उसने सागर से कहा था कि वह अपने परिवार से कह दे कि वह शादी के लिए तैयार नहीं है, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने सागर को मारने का प्लान बनाया।’

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!