छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशबेमेतरा /कवर्धाराज्यरायपुरलोकल न्यूज़

बेमेतरा मे कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक दीपेश साहू हुए शामिल ,

कहा बेमेतरा नगर में विकास की गति डबल इंजन की रफ़्तार से हो रहा

निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – 11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो चुके हैं। जगह-जगह चुनावी सभा हो रही है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन के माध्यम से चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहें हैं। आज नगर पालिका बेमेतरा में भी भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक दीपेश साहू ने रैली के माध्यम से शहर भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया वहीं l सम्मलेन में संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।

इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा को विधानसभा और लोकसभा में ऐतिहासिक जीत मिली है। आज आप जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य,सहयोग,समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य किया, जनता के घरों तक जाकर प्रचार किया, भाजपा की रीती नीति से जन-जन को अवगत कराया उसका सार्थक परिणाम हमें प्रदेश व केंद्र में दिखने को मिला। एक बार पुनः उसी उत्साह, जोश व जूनून के साथ मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकास पथ में हम सभी अग्रसर होकर जन-जन के घरों तक पहुंचे। प्रदेश के विकास के बाद अब हर गाँव और नगर के विकास की जिम्मेदारी आप सभी पर है। यहां भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी है और हमें उसी उद्देश्य के साथ नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा का कमल ध्वज लहराना है।

उन्होंने आगे कहा कि आज बेमेतरा नगर पालिका के हर क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से हो रहें हैं। विगत एक वर्ष में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा 8 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को स्वीकृति दी है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से नगर की सभी महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है नगर वासियो लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के जरिए 5 लाख तक निशुल्क उपचार मिल रहा है। प्रदेश मे किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस मिला वहीं 3100 रुपए/क्विंटल की दर से रिकॉर्ड धान की खरीदी की गई। प्रदेश मे गरीब व परिवारों के आवास का सपना पूरा हो रहा है। इन सभी कार्यों और योजनाओं से आज प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में व्यापक सुधार आने के साथ ही आर्थिक रूप से उन्हें संबल मिल रहा है।

दीपेश साहू ने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में हमारा प्रदेश जिस प्रगति के पथ पर अग्रसर है उससे निश्चित ही हम विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के अपने संकल्प को सार्थक करने की दिशा में अग्रसर हैं। आगामी चुनाव में इन सभी विकास कार्यों के प्रति जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है हमें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा विधानसभा सहित प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी और प्रदेश में विकास की यह गति तीन गुनी रफ़्तार से होगा। आइये हम सभी संकल्प करें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं घोषणाओं की जानकारी उनसे साझा करें और भाजपा की जीत का शंखनाद करें।

इस दौरान चुनाव प्रभारी प्रदीप गाँधी प्रदेश महामंत्री अवधेश सिँह चंदेल जिलाध्यक्ष अजय साहू अध्यक्ष प्रत्यासी विजय सिन्हा किसान नेता योगेश तिवारी शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू बलराम पटेल युगल देवांगन हर्षवर्धन तिवारी संचालक प्रवीण नीलू राजपूत योगेश वर्मा दोहाई वर्मा सुरेश पटेल केशव साहू बंशी राठी अनीता मिश्रा मीनू पटेल पिकी गुप्ता रजनी चौबे राजीव तम्बोली ओमेश्वरी साहू अध्यक्ष प्रत्यासी विजय सिन्हा सहित सभी 21 वार्डो के पार्षद प्रत्यासी उपस्थित रहे l

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!