छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशराज्यरायपुरलोकल न्यूज़

कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा झंडा, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

देशभक्ति गीत के जरिए देश की सेवा के लिए किया प्रेरित

 

दैनिक मूक पत्रिका मुंगेली – राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने मनियारी सभाकक्ष में ‘‘जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा’’ देशभक्ति गीत गाकर अधिकारी-कर्मचारियों को देश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने देशभक्ति कविता की पंक्तियां सुनाई और कहा कि गणतंत्र दिवस को पूरे देश में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की प्रगति, एकता और समृद्धि के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी देशभक्ति पूर्ण गीत, शायरी और उद्बोधन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी. एल. यादव एवं मेनक प्रधान, डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!