दो दिवसीय आवासीय सम्मेलन रायपुर पर हुआ विराट कवि सम्मेलन

दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर द्वारा आठवाँ प्राँतीय सम्मेलन एक और दो मार्च को हाटल वुड कैसल, मैग्नेटो माल के पास, रायपुर छ. ग.में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अथिति माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री /सँस्कृति मँत्री छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि बृजमोहन अग्रवाल साँसद रायपुर लोक सभा क्षेत्र,
अन्बलगन पी. सचिव सँस्कृति विभाग छ ग शासन, सँचालक सँस्कृति एवं राजभाषा, एवं सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग डॉ. अभिलाषा बेहार, पूर्व राजभाषा आयोग अध्यक्ष डा. विनय पाठक, पूर्व सचिव पद्मश्री डा. सुरेन्द्र दुबे, पूर्व सचिव डॉ.अनिल कुमार भतपहरी उपस्थित रहे, सम्मेलन के अँतिम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व आई. ए. एस. अधिकारी कलेक्टर साहब शिव कुमार तिवारी ग्राम चँदनू निवासी उपस्थित रहे,,दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ – साथ विराट कवि सम्मेलन देर रात्रि तक आयोजित किया गया, प्रदेश भर से लगभग साढे चार सौ कवियों व कवित्रियों ने भाग लिया, जिन्होंने छत्तीसगढी को राजभाषा का दर्जा दिलाने, आठवीं अनुसूची में दर्ज कराने, व राजकाज की भाषा बनाने पर विभिन्न गद्य एवं पद्य आलेखों पर अपनी विचार प्रकट कर अविश्मर्णीय काव्य पाठ किया गया, जिसमें बेमेतरा जिला से लगभग बीस कवियों जिला समन्वयक व दुर्ग सँभाग प्रभारी हास्य व्यंग कवि रामानंद त्रिपाठी, डॉ. गोकुल बँजारे चँदन, डॉ. राजेन्द्र पाटकर स्नेहिल , ईश्वर साहू आरूग, दिलीप टिकरिहा, नारायण सिंह वर्मा चँदन, बिशाल सिंह ध्रुवे, भुवन दास जाँगडे, सँतोष साहू, अमीन बँजारे, अश्वनी रात्रे नेवासपुर, बीनू सिंह नेताम, हरिश पाटिल हर, हेमशंकर पाटिल,सहित बीस कवियों ने कविता पाठ किया गया,सँचालन जिला बलौदाबाजार भाठापारा समन्वयक अजय अमृतांशु, दुर्ग किशोर तिवारी, बिलासपुर विवेक तिवारी, व राजनाँदगाँव पद्मलोचन शर्मा मुहफट ने किया गया, कार्यक्रम अँत में सम्मेलन में सम्मिलित समस्त कवि साहित्यकारों को राजभाषा आयोग द्वारा ससम्मान पेन, डायरी, प्रणाम पत्र व बेग प्रदान कर सम्मानित किया गया।