अम्बेश जांगड़े को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी….
अम्बेश जांगड़े को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी….
जिला ब्यूरो मूलचन्द गुप्ता
दैनिक मूक पत्रिका/जांजगीर चांपा। विगत कुछ दिनों से भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर खींचतान चल रही थी कई बार तिथि निर्धारित होने के बाद भी समन्वय नहीं बन पाने की स्थिति में आगामी तिथि तक टाल दिया जाता रहा है, लेकिन वो इंतजार की घड़ी समाप्त हुआ और भारतीय जनता पार्टी ने जिले के पूर्व युवा विधायक अम्बेश जांगड़े को जांजगीर-चांपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय आगामी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श और खींचतान के बाद सर्वसम्मति से अम्बेश जांगड़े के नाम पर मुहर लगी।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि अम्बेश जांगड़े की नियुक्ति से पार्टी को चुनावी तैयारी में मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनका सरल स्वभाव, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
जांजगीर-चांपा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। इस नियुक्ति से एक ओर तो युवाओं को रिझाने का प्रयास किया गया वहीं पंचायत चुनाव को आधार बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों के वोटरों पर ध्यान केंद्रित कर निर्णय लिया गया है।