छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़बालोदलोकल न्यूज़

किसान के घर खाद्य और राजस्व विभाग ने मारी रेड, जानिए क्या मिला?

mookpatrika.live

दैनिक मूक पत्रिका – बालोद। जिले में धान खरीदी अब अंतिम चरण पर है। इस बीच खाद्य और राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। बालोद जिले के दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से रखे कुल 2 हजार 232 बोरी धान को जप्त किया गया है। बताया गया कि डौंडीलोहारा ब्लाक स्थित ग्राम गहिरानवा गांव में एक किसान के यहां से 564 बोरा धान मिला है। वहीं ग्राम भरनाभाट के आश्रित गांव डूमरघुंचा में एक किसान के यहां से 1 हजार 668 बोरी धान को जप्त किया हैं।

इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से धान का व्यापार करने वालो में हड़कंप मच गया। धान को समर्थन मूल्य के सरकारी बोरो में भर कर रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह धान किसी कोचिए या फिर किसी मिलर्स का है। इतने बड़े पैमाने पर धान का इस तरह मिलना जांच का विषय बन गया है। किसानों के बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये धान आखिर कहा से आया है। और किस खरीदी केन्द्र में बेचा जाना था। सरकारी बोरा कैसा मिला, इन सभी बिंदुओं में जांच जारी है।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!