छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुर्गराज्यलोकल न्यूज़

CG: बिहार के 2 ठग भिलाई से गिरफ्तार

mookpatrika.live

दैनिक मूक पत्रिका –  Durg. दुर्ग। बिहार में 54 लाख 3 हजार 43 रुपए की ठगी कर दो आरोपी काफी दिनों से भिलाई में छिपकर रह रहे थे। उनका लोकेशन मिलने पर नालंदा पुलिस ने वैशाली नगर पुलिस से सहयोग मांगा। वैशाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद नालंदा पुलिस ने कोर्ट से दोनों को रिमांड पर लेकर अपने साथ ले गई। वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि, उनकी टीम ने सत्येंद्र कुमार और रितिक कुमार नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नालंदा पुलिस को सौंपा है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार के नालंदा जिला के कल्याण बिगहा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

नालंदा पुलिस ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र और रितिक नालंदा जिला के हरनौत थाना के गोड़ीपार गांव के निवासी हैं। इन लोगों ने कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के किसानों के साथ उनके अनाज का 54 लाख 3 हजार 43 रुपए गबन किया और फरार हो गए। इसके बाद किसानों ने मिलकर उनके खिलाफ कल्याण बिगहा थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद कल्याण बिगहा थाने की पुलिस इन्हें तलाश रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई में वैशाली नगर थाना क्षेत्र में लुक छिपकर रह रहे हैं। इसके बाद कल्याण बिगहा थाने की एसआई सुषमा कुमारी ने वैशाली नगर थाने से संपर्क किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए मदद मांगी। नालंदा पुलिस के वैशाली नगर पहुंचने के बाद वैशाली नगर थाने की पुलिस ने उनका सहयोग किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

MOOK PATRIKA

राष्ट्रीय दैनिक मुक पत्रिका एक ऐसा न्यूज वेबसाइट है जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो पिक्चर की सेवाएं न्यूनतम शुल्क के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप यूवटुब व अन्य संचार के माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज़ भेजा जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!